खोड़ा कॉलोनी वार्ड-12 में भाजपा का “वार्ड चलो अभियान” प्रारंभ, घर-घर जाकर किया प्रचार

खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “वार्ड चलो अभियान” के अंतर्गत रविवार को खोड़ा कॉलोनी स्थित वार्ड-12 शिव विहार में जोर-शोर से अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की बैठक वार्ड संयोजक नमन शुक्ला के कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक के मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष के.के. शुक्ला रहे, वहीं मंडल अध्यक्ष जीतू राय ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर भाजपा सरकार के पिछले आठ वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए और भाजपा के कार्यों को लेकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के तहत आम जनता को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
इस विशेष अवसर पर वार्ड संयोजक नमन शुक्ला के आवास पर भाजपा का ध्वज फहराकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। ध्वजारोहण में मुख्य अतिथि के.के. शुक्ला और मंडल अध्यक्ष श्री जीतू राय ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख नेता और समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गिरी, भाजपा नेता पंकज त्रिपाठी, सभासद रजनीश सिंह, समाजसेवी जितेंद्र शुक्ला, जगदंबा प्रसाद ओझा, दिनेश दुबे, कुलदीप मिश्रा और संदीप सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।
यह अभियान भाजपा के जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।