भाजपा नेता ईश्वर मावी ने सड़क परिवहन मंत्री जनरल वीके सिंह से दिल्ली सहारनपुर रोड को ठीक कराने की मांग रखी

ग़ाज़ियाबाद :- भाजपा नेता ईश्वर मावी ने शुक्रवार को गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भारत सरकार में सड़क व परिवहन मंत्री जनरल वीके सिंह जी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर उनसे दिल्ली सहारनपुर रोड की समस्या के समाधान की माँग की।
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह से उनके दिल्ली आवास पर मिले और उन्हें दिल्ली सहारनपुर रोड की समस्या के बारे में अवगत कराया उन्होंने मंत्री जी को बताया कि लोनी में पड़ने वाला दिल्ली सहारनपुर रोड का काफ़ी हिस्सा बरसात में टूट गया है जिस कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड रहा है उन्होंने सड़क व परिवहन मंत्री से दिल्ली सहारनपुर रोड को जल्दी से ठीक कराने की मांग

की।केंद्रीय मंत्री से मुलाक़ात के बाद भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि यह गाजियाबाद की जनता का सौभाग्य है कि उनके सांसद भारत सरकार में मंत्री होने के साथ साथ बेहद ईमानदार और कर्मठ हैं।
भाजपा नेता ईश्वर मावी के साथ जितेंद्र भाटी, अशोक भाटी व सूरज मावी ने भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।