दिल्ली NCR

चंद्रयान -2 संपर्क बनाने की कोशिश जारी,ऑर्बिटर ने भेजी लैंडर विक्रम की तस्वीरें

नई दिल्ली – इसरो अध्यक्ष के सिवन का कहना है कि हमें चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन मिल गई है। ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल तस्वीर खींची है। हालांकि उससे अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। हम उससे संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। उससे जल्द ही संपर्क स्थापित कर लिया जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार-शनिवार की रात को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। 13 मिनट 48 सेकेंड तक सारी प्रक्रिया इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार चल रही थी। अचानक से आखिरी के डेढ़ मिनट में इसरो के कंट्रोल रूम से इसका संपर्क टूट गया। जिसके बाद वैज्ञानिकों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। वह काफी देर तक लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ था।

इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया कि हमें विक्रम लैंडर के बारे में पता चला है, वह चांद की सतह पर देखा गया है। ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल पिक्चर ली है। लेकिन अभी तक कोई संचार स्थापित नहीं हो पाया है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button