बुजुर्ग महिला के करीब साढे 4 लाख के गहने ले उड़े टप्पे बाज

खबर वाणी संवाददाता
ग़ाज़ियाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ अप्पे बाजो ने करीब चार लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए।आपको बता दे कि दिल्ली के बदरपुर से आनंद विहार बस अड्डे पर उतरी एक बुजुर्ग महिला के साथ बुधवार को करीब डेढ़ बजे दोपहर टप्पेबाजों ने पुलिस चेकिंग का बहाना बताकर साढ़े चार लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। महिला को अपने साथ हुई टप्पेबाजी का एहसास तब हुआ जब उसका बैग बैठी ई-रिक्शे से गायब था। उसके कुछ ही देर बाद ई-रिक्शा चालक अपने साथी समेत वैशाली की और फरार हो गया। महिला ने परेशान को होकर तत्काल 100 नम्बर पर पूरी घटना की सूचना दी। वहीं टप्पेबाजी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दिल्ली के आनंद विहार का बताकर केस को मामले को बराबर करने का प्रयास किया। लेकिन पीड़िता के परिवार वालो की शिकायत पर लिंक रोड पुलिस को शिकायत दर्ज करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार बदरपुर से प्राइवेट बस में बैठकर दीपा रावत (64) अपने बेटे के घर से गृह जिले उत्तराखंड के काशीपुर जाने के लिए आनंद विहार बस अड्डे पर उतरी थी। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला ने कौशांबी डिपो की ओर जाने के लिए ई-रिक्शा किया। ई-रिक्शा चालक ने कौशांबी से महराजपुर गांव इलाके की गलियों में जाकर बुजुर्ग महिला से आगे पुलिस चेकिंग की बात कही। चालक ने महिला से कहा कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है और आप अपने गहनों को उतारकर बैग में छिपा लो। महिला ने पहनने अपने सभी गहने अपने साथ ले रही बैग में छुपा दिए। इसी दौरान ई रिक्शा पर एक और शख्स बैठा। कुछ देर तक बुजुर्ग महिला को घुमाने के बाद चालक ने महिला को कौशांबी डिपो के पास उतार दिया। डिपो पर उतरते ही महिला ने बैग में रखे गहने चेक की तो वह गायब मिले यह देखकर महिला के हौश उड़ गए। उसने ई-रिक्शा चालक की तलाश की तो वह कही नहीं मिला। इसके बाद महिला प्रीपेड ऑटो स्टैंड के पास बने ट्रैफिक बूथ पर पुलिस कर्मियों को अपने साथ हुई टप्पेबाजी की घटना बताई। ट्रैफिक कर्मियों के कहने पर महिला ने तत्काल डायल 100 मिलाकर कर सिविल पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को दिल्ली का बताकर मामले को बराबर करने में लग गई, लेकिन महिला ने घटनास्थल महारजपुर इलाका ही बताया।
लिंक रोड थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही गाजीपुर पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।