गाजियाबाद

नगर आयुक्त व मेयर ने ठाकुर द्धारा बालिका विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया प्लास्टिक मुक्त का पाठ

 

 खबर वाणी संवाददाता

ग़ाज़ियाबाद। ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम चलाई है। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गाजियाबाद के ठाकुर द्वारा विद्यालय में बच्चों ने प्लास्टिक की बोतल का भहिष्कर किया है। साथ ही रंगोली और प्लास्टिक वेस्ट के माध्यम से कई उपयोगी चीज बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश भर में प्लास्टिक पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे है। साथ ही लोगों से अपील कर रहे है कि प्लास्टिक का उपयोग नही करे। इसी मुहिम को बढ़ावा देने के लिये ठाकुर द्वारा विद्यालय की छात्राओं ने प्लास्टिक का भहिष्कर किया है। साथ ही रंगोलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया है। प्लास्टिक का उपयोग नही करने को लेकर लगातार जागरूक अभियान चलाये जा रहा है। प्लास्टिक पर रोक लगे इसीलिये ठाकुर द्वारा के बच्चे भी प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Back to top button