गाजियाबाद

फ्लैटों में चोरी करने वाले महिला सहित चोर गिरफ्तार

खबर वाणी वैभव शर्मा

ग़ाज़ियाबाद। विजयनगर पुलिस ने फ्लैटों में चोरी का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के साथ एक पुरुष को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

विजयनगर पुलिस ने फ्लैटों में चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला फ्लैट में मैड का काम करती है और जब भी उसको मौका मिलता तब ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया करती थी। पुलिस ने इसके साथी को भी गिरफ्तार किया है जो कि महिला द्वारा चोरी किये गये सामान को बेचा करता था।

धर्मेंद्र चौहान,सी ओ सिटी ने बताया कि यह चोर बड़े ही शातिर चोर है।ये महिलाओं से पहले बंद पड़े घरों व प्लेटो की रेकी कराते थे उसके बाद रात को घरों में चोरी करने के लिए घुस जाते थे जिसमें विजय नगर पुलिस ने महिला के साथ उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button