Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

रेयान इंटरनेशनल स्कूल के कर्मचारियों की हड़ताल, 3 माह से वेतन नहीं देने का आरोप

खबरवाणी संवाददाता

गाजियाबाद : कोरोना महामारी से बचाने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के बाद देश का आमजन आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ देशभर में कुछ संस्थाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने कई माह से अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है। जिसके चलते देश का मजदूर वर्ग भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। ताजा मामला गाजियाबाद के डासना क्षेत्र NH24 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल का है। सोमवार (आज) स्कूल के बस चालक, हेल्पर और आया कर्मचारियों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया और स्कूल के गेट पर जोरदार प्रदर्शन करने लगे।

कर्मचारियों का आरोप है कि लॉकडाउन के दरमियान स्कूल प्रशासन ने अपने सभी कर्मचारियों से यथासंभव मदद का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके स्कूल प्रशासन ने कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से उनका वेतन तक नहीं दिया। कर्मचारियों ने बताया लॉकडाउन के बाद से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद तंग हो चुकी है। कई कर्मचारियों का कहना है कि अब तो घर में खाने के लिए दो वक्त की रोटी के भी पैसे नहीं बचे है। पिछले माह स्कूल कर्मचारियों ने स्कूल प्रशासन को खत लिखकर आग्रह किया था। कर्मचारियों ने पत्र में लिखा था कि उनका बकाया वेतन दिया जाए। जब स्कूल प्रशासन ने उनके इस पत्र का संज्ञान नहीं लिया और उनकी तनखा नहीं दी। मजबूरन सोमवार (आज) कर्मचारियों ने स्कूल के गेट पर स्कूल के प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदर्शन करने लगें।

कर्मचारियों ने पत्र में लिखा कि उनकी बकाया तनख्वाह में दी जाए। जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति पहले की तरह सुचारू रूप से चलने लगे। फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रशासन कुछ भी कहने से बचता हुआ नजर आया।

Tags

Related Articles

Back to top button