जिले के आलाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने मिशन शक्ति एक पहल की हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत
नारी सशक्तिकरण को लेकर जनपद में चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

खबर वाणी भगत सिंह
मुज़फ्फरनगर। यूपी के मुख्यमन्त्री के आह्वान पर सूबे सहित जनपद मुज़फ्फरनगर में नारी सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति का आज हुआ आगाज़ अब महिलाओं ,युवतियों बालक बालिकाओं पर नही होगा अत्याचार ,जनपद में आज जिले के आलाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने मिशन शक्ति को हरी झंडी दिखा कार्यक्रम का किया शुभ आरम्भ जिलाधिकारी सहित एस एस पी ने बताया की जनपद में आज से आगामी दिनों तक लगातार महिलाओं, युवतियों बालक बालिकाओं से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमे महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर सहित उनकी सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जायेगा।
मुज़फ्फरनगर प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूबे के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर जहां प्रदेश भर के साथ ही जनपद में भी नारी सुरक्षा एंव सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आगाज हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के साथ ही अब जनपद मु0 नगर में भी महिलाओं को सुरक्षा ,सशक्तिकरण, आत्म निर्भरता ,सजगता के गुर सिखाये जायेंगे तो वहीं आज से आवामी दिनों तक महिलाओं, युवतियों बालक बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की गई है।
यहां जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव सहित बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने महावीर चौक से नारी सशक्तिकरण एवं नारी की गरिमा व सम्मान की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल के साथ मिशन शक्ति का शुभारम्भ किया है।
जिलाधिकारी व् एस एस पी ने बताया की जनपद में चल रही पी0 आर0 वी डॉयल 112 पर तैनात महिला पुलिस कर्मी अभियान के माध्यम से भ्रमण के दौरान मिलने वाली सभी बालिकाओं/युवतियों/महिलाओं से बातचीत करते हुए उनसे सुरक्षा सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी का आदान- प्रदान करते हुए उन्हें सम्पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाएंगी।
जिसमें मिशन शक्ति के तहत महिला कर्मियों को मय पी0 आर0 वी डॉयल 112 को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रवाना किया गया है।साथ ही साथ जिले के अधिकारियों ने सभी जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि नारी सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति में अपना सहयोग प्रदान करें।