मेरठ पहुंचे प्रसपा के संस्थापक शिवपाल यादव, UP में नही होगी 2022 में भाजपा सरकार अबकी बार बनेगी प्रसपा सरकार : शिवपाल यादव

खबर वाणी मनीष पराशर
मेरठ। 2022 चुनाव को लेकर अभी से तमाम राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लग गई है चुनाव को लेकर प्रदेश में इन पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापकों के दौरे होने शुरू हो गए हैं 2022 चुनाव की तैयारियों के लिए अपनी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल यादव भी मेरठ पहुंचे और उन्होंने यहां पर अपने तमाम कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मिलकर 2022 चुनाव की तैयारियां करने के लिए आदेश दिए शिवपाल का कहना था 2022 में अगली सरकार भाजपा की नहीं होगी।
शिवपाल सिंह यादव मेरठ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे लेकिन जिस से पहले उन्होंने यहां पर मेरठ कमिश्नरी पार्क में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया शिवपाल सिंह यादव ने 2022 चुनाव को लेकर मीडिया को बताया कि उन्होंने मेरठ पहुचकर 2022 की तैयारियों को लेकर अपने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को तैयारियां तेज करने के लिए आदेश दिए हैं।
शिवपाल यादव का कहना था कि वह एक विचारधारा वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापकों से मिलकर एलाइंस की बात करेंगे उनका कहना है समाजवादी पार्टी से भी वह एलाइंस करेंगे लेकिन 2022 में भाजपा की सरकार को हटाकर वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सरकार बनाएंगे।
शिवपाल सिंह यादव का कहना था कि एलाइंस में प्राथमिकता समाजवादी पार्टी की रहेगी तो वहीं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं ज्यादा बढ़ गई है जिसको सरकार रोकने में नाकाम साबित हो रही है तो वहीं भ्रष्टाचार का बोलबाला है उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताई उनका कहना था कि गरीब तबके के लोग इस वक्त महंगाई से मर रहे हैं लेकिन प्रदेश और केंद्र सरकार उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही जबकि केंद्र और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है लेकिन फिर भी कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है।
शिवपाल सिंह यादव मेरठ पहुंचकर कमिश्नरी पार्क में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से भेंट कर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए।