Breaking Newsउत्तरप्रदेश

अखिलेश यादव पर हुई FIR के विरोध में सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका

पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओ किया गिरफ्तार

खबर वाणी संवाददाता

चित्रकूट। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एफआईआर दर्ज किये जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय कर्वी में मुख्यमंत्री योगी का फूंका पुतला। मुख्यमंत्री के पुतले में चिलम लगाकर सपाइयों ने ट्रैफिक चौराहा में फूंका पुतला। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर जलाया पुतला। पुलिस को नही लगी सपा कार्यकर्ताओं के पुतला जलाने की भनक तक नही लगी।

सपा जिला अध्यक्ष चित्रकूट अनुज यादव का कहना है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमे लगाने का काम किया गया है।

इसी के विरोध में समाजवादी पार्टी के लोग आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का काम किया है।

जहां एक बड़े-बड़े अपराधी, गुंडा माफिया वह बलात्कारी ऐसे ही घूम रहे हैं उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

ईसा द्वेष के भवना से पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के ऊपर फर्जी मुकदमो को लेकर हम और समाजवादी के लोग घोर निंदा करते है। उन्होंने कहा कि अभी सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।

अगर मुकदमे वापस नही लेती है तो समाजवादी के लोग एक बड़ा आंदोलन करेंगे। जबकि बलात्कार, हत्या लूट, छिनैती जैसी घटनाओं को सरकार रोकने में नाकाम है तो दूसरे के ऊपर थोपने का काम कर रही है।

फिलहाल इस पूरे मामले में सपा पूर्व विधायक ने पुलिस पर लगाए कई आरोप

सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने लगाए आरोप

पुलिस पर लगाया तानाशाही करने का आरोप

विपक्ष अपनी बात भी नहीं कह पा रहा-वीर सिंह

सपा कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस जा रही-वीर सिंह

परिजनों तक को पुलिस उठा ला रही-वीर सिंह।

Tags

Related Articles

Back to top button