Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

राष्ट्रीय व्यापारी नेता विशेश्वर नाथ हांडा का बरेली में निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

खबर वाणी सवांददाता

गाज़ियाबाद। कॉउन्सिल आफ उद्योग व्यापार मंच के अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापारी नेता विशेश्वर नाथ हांडा का आज उत्तर प्रदेश के बरेली में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सांस की परेशानी होने के चलते उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश निवासी विशेश्वर नाथ हांडा की तबियत कई दिनों से खराब चल रही थी। उन्हें पास के ही एक अस्पताल में दिखाया, जहां डाक्टर ने हाथ लगाने से इंकार कर दिया। उसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले गए, उनका बी पी हाई और लो हो रहा था, पल्स भी घट और बढ़ रही थी। जिला अस्पताल में थोड़ी राहत मिलने के बाद परिजन उन्हें घर ले आए। उन्हें घर पर आक्सीजन लगवा दी गई थी। विशेश्वर नाथ हांडा के भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह को अचानक से फिर से सांस उखड़ गई। जिसके बाद परिजन उन्हें बरेली ले गए। जहां देर शाम उनका निधन हो गया।

सामाज के हर एक तबके के लिए बिना डरे, बिना संकोच भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार और माफिया को लोहे के चने चबवाने वाले, सदैव व्यापारियों के मान सम्मान के लिए लड़ने वाले, बिजली विभाग, नगर निगम, आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद तरीके से आवाज उठाने वाला नेता शुक्रवार को हमेशा के लिए शांत हो गया। उनकी मौत से परिवार व व्यापार जगत में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button