मुज़फ्फरनगर जेल को मिला ISO प्रमाण पत्र, जेल मंत्री सहित जिलाधिकारी ने दी जानकारी

खबर वाणी भगत सिंह
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की जिला जेल को क्वालिटी मैनेजमेनट सिस्टम के लिए क्यू०एफ०एस० मैनेजमेंट सिस्टम एल.एल.पी.सर्वे एजेंसी के द्वारा किए गए सर्वे के उपरांत आई०एस०ओ० 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
आज मीडिया बँधुओ से वार्ता के दौरान यह जानकारी खुद जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित जनपद मु०नगर के जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह सहित जेल अधीक्षक द्वारा दी गई है।
यहां जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुजफ्फरनगर जिला जेल को क्वालिटी मैनेजमेनट सिस्टम के लिए क्यू0एफ0एस0 मैनेजमेंट सिस्टम एल.एल.पी.सर्वे एजेंसी के द्वारा किए गए सर्वे के उपरांत आई०एस०ओ0 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
पिछले सप्ताह फर्रूखाबाद जेल प्रशासन को खाने की गुणवत्ता हेतु FSSAI ने 5 स्टार रेटिंग प्रदान किया था। इससे यह सिद्ध होता है कि जेलों की व्यवस्थाओ में अब लगातार सुधार हो रहा है।
मुज़फ्फरनगर की जिला जेल सहित अन्य जेलों में भी लगातार सुधार हो रहे है।
यहां जनपद में बंदियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को एम०एस०एम०ई० से जोड़ने की भी योजना सफल साबित हो रही है।उ०प्र० की जेलों में निरूद्ध कैदियों की सिलाई, बुनाई, पेटिंग की कौशल को NCRB ने प्रथम स्थान प्रदान किया है ताकि कैदियों द्वारा बनाये गए उत्पादों को बेहतर बाजार एवं मूल्य मिल सके।
उधर जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा की अब यूपी में योगी सरकार के चलते जेलों की दशा और दिशा सुधर रहीं है जिसके चलते कारागार विभाग द्वारा लगातार सकारात्मक प्रयास किये जा रहे है।जेलों की गुणवत्ता में सुधार हेतु निरन्तर निगरानी के साथ ही समय-समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है। धर्मवीर प्रजापति जेल मंत्री