गाजियाबाद

पति ने अपनी ही पत्नी की कर डाली गला घोट कर की हत्या

शादी के बाद से पति लगातार मृतका के साथ दहेज के लिए करता था मारपीट

खबर वाणी संवाददाता

ग़ाज़ियाबाद। साहिबाबाद लिंक रोड थाना क्षेत्र के झंडापुर की पीर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई महिला का शव घर पर मृत हालत में मिला। महिला के घरवालों ने ससुराल पक्ष वालों पर महिला का गला घोंट कर हत्या का आरोप लगाया है महिला के घर वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला लिंक रोड़ थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला के घरवालों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के कड़कड़डूमा गली में रहने वाले मोहम्मद जाकिर ने करीब छह माह पहले अपनी बेटी जाहिदा खातून (20) की शादी गाजियाबाद झंडापुर की पीर कॉलोनी निवासी आसिफ के साथ की थी। आसिफ साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट -4 की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। महिला के पिता जाकिर का आरोप है कि दहेज के लिए आसिफ उनकी बेटी जाहिदा को शादी के बाद से लगातार मारता – पीटता था। शुक्रवार सुबह उन्हें पता चला कि जाहिदा की मौत हो गई है। वह पीर कॉलोनी पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

लिंक रोड थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह विष्ट ने बताया कि मामले की जांच की गई। जांच में आया है कि आसिफ ने रस्सी से जाहिदा का गला घोंट कर हत्या की है। उसके खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से रस्सी बरामद हुई है।

Related Articles

Back to top button