Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

भाजपा नेता ईश्वर मावी के बहनोई सतीश फागना हरियाणा में बने विधायक

फरीदाबाद की एनआईटी विधानसभा सीट से दर्ज की ऐतिहासिक जीत 

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। भाजपा के कद्दावर नेता ईश्वर मावी के बहनोई सतीश फागना ने फरीदाबाद की एनआईटी विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को रिकार्ड 33217 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हराया है। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने अपने कुशल प्रबंधन से सतीश फागना को जहां चुनाव में मजबूती प्रदान की वहीं टिकट घोषित होने से लेकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक वह विधानसभा में पूरी तरह से सक्रिय रहे और लगातार कैंप कर गुर्जर समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बनाए रखा।

भाजपा ने पहली बार एन आई टी विधानसभा में जीत का स्वाद चखा है भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि वह सतीश कुमार फागना की जीत के प्रति शुरू से ही आश्वस्त थे और उन्हें एनआईटी की जनता के ऊपर पूरा विश्वास था कि सतीश फागना ऐतिहासिक वोटों से चुनाव जीतेंगे। सतीश फागना के एनआईटी विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद उनकी ससुराल टीला शहबाजपुर व लोनी क्षेत्र में भी जश्न का माहौल है। बता दें कि सतीश फागना भाजपा नेता ईश्वर मावी के छोटे बहनोई हैं ईश्वर मावी की तीन बहनों में गीता मावी सबसे छोटी हैं उनकी शादी फरीदाबाद के ग्राम भांखरी निवासी पूर्व मेयर चौधरी जिले सिंह के बड़े बेटे सिविल इंजीनियर सतीश कुमार फागना के साथ हुई है।

ईश्वर मावी गाजियाबाद की राजनीति में बड़ा नाम है वह जहां स्वयं चुनाव लड़ चुके हैं वहीं उनकी पत्नी विमला मावी भी नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं उनकी भाभी सुमन मनोज मावी व उनके ताऊ स्वर्गीय पूरन सिंह ग्राम प्रधान रहे हैं वर्तमान में उनकी पुत्रवधू अंशु सूरज मावी भाजपा की जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना के पिताजी स्वर्गीय चौधरी जिले सिंह भी फरीदाबाद नगर निगम के पहले सीनियर डिप्टी मेयर रहे हैं उनका फरीदाबाद की राजनीति में मजबूत दबदबा रहा है वर्तमान में सतीश फागना के छोटे भाई कविंद्र चौधरी भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं और उनकी पत्नी ममता चौधरी पार्षद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button