दिल्ली NCR

पूर्व वित्त मंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए भाजपाइयों का उमड़ा जनसैलाब

भाजपा मुख्यालय में रखा गया पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर, दो बजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा भाजपाई नेताओं का जनसैलाब पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्थिक शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा गया है। पार्टी मुख्यालय में गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। 66 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में 12:07 पर निधन हो गया था, 9 अगस्त को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को उन्हें इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बीजेपी मुख्यालय में पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक रखा गया और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट के लिए ले जाया गया। जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता और शोकाकुल लोग अंतिम दर्शनों के लिए कतार में खड़े हैं और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा’ तथा ‘जेटली जी अमर रहें’ जैसे नारे लगा रहे हैं।

जेटली के निधन पर बीजेपी सहित तमाम विपक्षी नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। अपनी खराब सेहत के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर कर लिया था।

शनिवार को अरुण जेटली का पार्थिव शरीर नई दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके प्रशंसकों ने जेटली को अंतिम विदाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित विभिन्न नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताओं ने इस दौरान श्रद्धासुमन अर्पित किये और पुष्पचक्र चढ़ाया।

Related Articles

Back to top button