गाजियाबाद

एंटी करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सौदान सिंह ने पुरानी टीम भंग करके, नई टीम का किया गठन

खबर वाणी सचिन विशौरिया

गाजियाबाद। लोनी में अपराध मुक्त समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सौदान सिंह ने नई गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव कर लोगों को अपने अपने दायित्व सौंपे लोनी के गिरी मार्केट स्थित अपने निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बुलाकर उसका गठन किया आपको बता दें कि संस्था के दुरुपयोग के चलते हाल ही में कार्यकारिणी को पूर्ण रूप से भंग कर नया चुनाव कराया गया है जिसमें संतोष तिवारी को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणि कुमार लाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह को राष्ट्रीय सलाहकार सचिन विशौरिया को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया इस दौरान महिला सेल से कुमारी ज्योति सिंह को राष्ट्रीय महिला सेल का प्रभारी और कमल प्रधान ईश्वर शरण को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में लिया गया मुकेश कुमार को संगठन सचिव व अनिल बाबू को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया डॉक्टर सौदान सिंह ने इस मौके पर बताया कि कुछ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ है बाकी कुछ स्थान अभी रिक्त बचे हैं उनको शीघ्र ही भर दिया जाएगा इस मौके पर उपस्थित लोगों में भूपेश कुमार शर्मा दीपक कुमार रेखा रानी ललन कुमार भारतीय तिवारी शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button