Breaking Newsगाजियाबाद

मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम इंस्पेक्टरों पर लगाया हाउस टैक्स घोटाले का आरोप

जांच के बाद होगा दूध का दूध पानी का पानी

 खबर वाणी वैभव शर्मा

गाजियाबाद। नगर निगम महापौर आशा शर्मा ने ग़ाज़ियाबाद नगर निगम के भीतर चल रहे हाउस टैक्स घोटाले का खुलासा किया है। मेयर आशा शर्मा ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के कुछ इंस्पेक्टर के साथ मिलकर कुछ फर्जी लोग हाउस टैक्स वसूल रहे हैं, जिसे सरकारी खाते में जमा नहीं कराया जा रहा है। यही नहीं उन्होंने मंडलायुक्त और शासन को लिखे गए।

मेयर आशा शर्मा द्वारा लिखा गया मंडलायुक्त और शासन को पत्र

पत्र में यह भी कहा है कि बड़े संस्थानों से टैक्स वसूला नहीं जा रहा है। और आम लोगों से अतिरिक्त टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है।

यह घोटाला करीब 50 से 60 करोड रूपए का होने का आरोप आशा शर्मा ने लगाया है। इस आरोप के बाद नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक किसी तरह की जांच इस मामले में शुरू नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द एक बड़ी जांच इस मामले में होगी और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन बीजेपी मेयर ने जिस तरह से संगीन आरोप नगर निगम के भीतर चल रहे घोटाले को लेकर लगाए हैं, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या वाकई गाजियाबाद में नगर निगम के भीतर हाउस टैक्स का कोई बड़ा घोटाला हुआ है।

Related Articles

Back to top button