गाजियाबाद

फैक्ट्री में जल रही प्लास्टिक, पोलूशन डिपार्टमेंट में फैक्ट्री मालिक पर लगाया जुर्माना

खबर वाणी मनोज कुमार

गाजियाबाद।  साहिबाबाद थाना क्षेत्र की तुलसी निकेतन चौकी के राजीव नगर इलाके में बंद फैक्ट्री में जल रही प्लास्टिक के धुए से क्षेत्रवासियों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। आज सुबह राजीव नगर कॉलोनी गली नंबर 9 में नगर निगम के सैनिक इंस्पेक्टर संजीव चौधरी ने टीम के साथ पहुंचकर फैक्ट्री में जल रही प्लास्टिक की मिल रही लगातार शिकायत के बाद फैक्ट्री मालिक आफताब पुत्र मुस्ताक की फैक्ट्री सील कर दी और फैक्ट्री मालिक पर भारी जुर्माना लगाया। गली नंबर 9 में बनी सभी फैक्ट्रियों के मालिकों में एक फैक्ट्री में सील लगने से हड़कंप मच गया सभी फैक्ट्री मालिक अपनी अपनी फैक्ट्रियों पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार नगर निगम इंस्पेक्टर संजीव चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अगर कोई भी फैक्ट्री प्लास्टिक जलाते हुए दिखाई देती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। क्षेत्र में बनी सभी अवैध फैक्ट्रियों कार्यवाही की जा रही है और जॉन के सभी इलाकों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button