देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती

खबर वाणी ब्यूरो
दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रविवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आज शाम सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें रात को ही तकरीबन पौने नौ बजे एम्स लाया गया है। यहां पर उन्हें कार्डियक सेंटर में भर्ती कराया गया है। एम्स के कार्डियोलॉजी के डॉक्टर इस समय उनका इलाज कर रहे हैं।
वह 2004 से 2014 तक 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे और आज भी समय-समय पर सरकार की नितियों पर अपनी बात रखते रहते हैं। हालांकि 87 साल की उम्र में अब वह राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्हें अस्पताल के रूम में ही रखा गया है, वह आईसीयू में नहीं हैं। जानेमाने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य हैं।
वहीं दूसरी तरफ उनकी अचानक खराब हुई तबीयत से राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा हो गई हैं. हर कोई मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है । कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व मिनिस्टर शशि थरूर ने ट्वीट कर बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है वह ठीक है, उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं।
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने कि खबर सुनकर परेशान हूं , उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं।