Breaking Newsबिहार

कैमूर में राजद कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, नीतीश कुमार का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला दहन किया

खबर वाणी संवाददाता 

कैमूर। जिले के विभिन्न प्रखंडों में राजद समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला दहन किया गया। रामगढ़ में दुर्गा चौक पर राजद विधायक सुधाकर सिंह के समर्थकों द्वारा नीतीश कुमार के पुतले का अर्थी जुलूस निकालकर गाजे बाजे के साथ शव यात्रा का समापन कर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार के जनता के साथ धोखा किया है। आने वाले समय में बिहार की जनता उनका अंतिम संस्कार करेगी। यह तय है बिहार के जनता के साथ किए गए छल का बदला राष्ट्रीय जनता दल आगामी विधानसभा में नीतीश कुमार को धूल चटाकर सबक सिखाने का काम करेगी।

भाजपा और नरेंद्र मोदी के ऊपर तीखी प्रक्रिया करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह जो कहते थे नीतीश कुमार के लिए हमारा दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो गया है आज रेड कारपेट बिछाकर नीतीश कुमार का स्वागत कर रहे हैं। सत्ता पाने के ललक में भाजपा किसी भी हद तक गिर सकती है यह बात बिहार के जनता के सामने आ चुका है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए षड्यंत्र और जनादेश के अपमान का बदला भी राजद लेने का काम करेगी।

कम समय में राष्ट्रीय जनता दल ने अपने वादों के तहत बिहार के जनता को चार लाख नौकरी रोजगार जातीय जनगणना सहित कई सामाजिक जन सरोकार के योजनाओं को धरातल पर उतरते हुए बिहार को विकास के पटरी पर दौड़ने का काम किया। यह तेजस्वी यादव के सरकार चलाने की क्षमता को प्रदर्शित करता है। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा।

विधायक सुधाकर सिंह ने कहा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब देखना दिलचस्प होगा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जिन्होंने शपथ लिया था कि नीतीश को सत्ता से बेदखल करेंगे तभी पगड़ी खोलेंगे। अब वह अपनी पगड़ी का क्या करेंगे।

जब नीतीश के साथ ही सत्ता में बैठने जा रहे हैं वहीं लोगों ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि भाजपा की विधान परिषद सदस्य एक महिला नेत्री ने नीतीश कुमार पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। अब उनके सम्मान को ठेस पहुंचेगा या नहीं जिन आंखों से उनके आंसू निकले थे क्या अब वह आंसू सूख गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button