Breaking Newsउत्तरप्रदेश

देखे वीडियो:पंजाब से बिहार पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बस ने कुचला,6 की मौके पर हुई मौत, कई मजदूरों की हालत बनी नाजुक

बस चालक नशे की हालत में बताया जा रहा, पुलिस ने बताया की सभी प्रवासी मजदूर सहारनपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर होते हुए बिहार जा रहे थे!

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। देर रात मुजफ्फरनगर जिले से एक बड़ी ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक सड़क दुर्घटना में 6 की मौत हो गयी जबकि कई अन्य प्रवासी के घायल होने की सूचना आ रही है। जिनमे कुछ लोगो की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। बता दे देर रात्रि पंजाब से पैदल ही वापस अपने घर लौट रहे मजदूर जब सिटी कोतवाली इलाके में पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचला दिया।

आपको बता दे कि यूपी में प्रवासी मजदूरों पर भारी सितम जारी है, एक तरफ अपनों से मिलने की चाहत तो वहीं दूसरी औऱ भुखे प्यासे पैदल चल रहे मजदूरों को शराबी बस चालक ने बुरी तरह कुचला डाला जिसके चलते करीब आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं लगभग आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों की घायल बताए जा रहे है।

उधर सूचना मिलते ही घटना स्थल पर भारी फोर्स के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी तत्काल प्रभाव से घटना स्थल की और दौड़ पड़े जहां सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जिसमें समाचार लिखे जाने तक 6 की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। ये सभी बिहार के मूल निवासी बताए जा रहे है, और पंजाब से वापस पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हडकंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे बिहार के 6 मजदूरों को आज मध्यरात्रि में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर घलौली चैकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार रोडवेज़ बस ने मजदूरों को कुचला दिया। जिसमे करीब आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, उनके आधा दर्जन से ज्यादा साथी भी घायल हो गए।

आपको बता दे कल ही एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने रोहाना टोल प्लाजा मुजफ्फरनगर सहारनपुर बॉर्डर का निरीक्षण कर सभी पुलिसकर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश लिए थे। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया और मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया तथा घायल मजदूरों को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार मृतक मजदूर बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं, जो पंजाब से पैदल ही वापस लौट रहे थे।

दरअसल मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली इलाके मुजफ्फरनगर- सहारनपुर बॉर्डर का है जहां पर देर रात्रि साढे दस बजे के आस पास बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां सहारनपुर की ओर से बिहार पैदल जा रहे थे। गरीब प्रवासी मजदूरो को पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने कुचला दिया हादसा इतनी तेजी से हुआ की मौके पर ही,6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं करीब आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनने के बाद आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही टोल कर्मियों को भी दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही टोल कर्मी हाईवे एम्बुलेंस के साथ मौके पर दौड़ पड़े जहां हाईवे पर जबरदस्त चीख पुकार मच रही थी पुलिस ने सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने जाँच उपचार के बाद 6 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया तो वहीं अन्य मजदूरों की नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस ने भाग दौड़ करते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया है बस चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया की सभी प्रवासी मजदूर सहारनपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर होते हुए बिहार जा रहे थे

Tags

Related Articles

Back to top button