34 वर्षीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

खबर वाणी ब्यूरो
मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और सितारा हम लोगो को छोड़कर रविवार को दुनिया से अलविदा कह गया। बताया ये जा रहा है कि बॉलीवुड सिनेमा के 34 वर्षीय उभरते सितारा शुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई वाले घर पर फांसी लगा के सुसाइड कर लिया है। फिलाहल मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा था जिसके बात नौकर ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी है। हालांकि सुशांत ने सुसाइड क्यों किया इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आ रही है।
● स्टार प्लस से हुई थी सुशांत की शुरुआत
सुशांत ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत स्टार प्लस के एक सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक से की थी उसके बाद उन्होंने एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता में काम किया जिससे उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई थी।
इसके बाद से ही उनका फिल्मी सफर जोरो पर शुरू हुआ था। इसके बाद वो फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी। फिलहाल शुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई वाले घर पर फांसी लगा के सुसाइड कर लिया है। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है।