Breaking Newsदिल्ली NCR

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

खबरवाणी संवाददाता

एनसीआर : पिछले कुछ दिन से दिल्ली एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। पिछले कुछ दिन से तापमान 40 के पार जा रहा था। गुरुवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया था। जिसके चलते बहुत उमस हो रही थी लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे। लोगों को गर्मी के साथ गर्म हवाओं (लू) का सामना भी करना पड़ रहा था।

शनिवार तड़के एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली का पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे दिल्ली एनसीआर के लोग पूरे दिन गर्मी से परेशान रहे थे। वही शुक्रवार सुबह को भी तापमान 37 से 38 डिग्री तक पहुंच गया था। उस दौरान मौसम विभाग ने शुक्रवार रात को हल्‍की बारिश होने के बाद लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद जताई गई थी। हालांकि, शनिवार तड़के जाकर मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। शनिवार तड़के हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

बता दें कि देश के कई हिस्‍सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है, लेकिन दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में 25 जून या उसके बाद ही मानसून के प्रभावी होने की बात कही गई है।

Tags

Related Articles

Back to top button