Breaking Newsदिल्ली NCR

देशभर में लगा सूर्य ग्रहण, भूल कर भी ना करें ये काम

खबरवाणी संवाददाता

दिल्ली : दुनिया भर के कई देशों में आज साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण, चंद्र ग्रहण के मात्र 16 दिन बाद लग रहा है। अगला चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को फिर से लगने वाला है। इसके बाद मौजूदा वर्ष के अंत में एक और सूर्य ग्रहण होगा। 21 जून (आज) लगने वाला ये सूर्य ग्रहण भारत के साथ साथ और भी अन्य देशों में दिखाई देगा। जिसमे नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, इथोपिया और कांगो जैसे देश शामिल है। भारत में उत्तरी राज्यों राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में वलयाकार सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। देश के बाकी हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जाएगा। सभी देशों में इस सूर्य ग्रहण का असर 5 घंटे 48 मिनट तक रहेगा। जबकि भारत में इस सूर्य केवल 3 घंटे 26 मिनट तक दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण भारत में 21 जून को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और शाम 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगा।

इस सूर्यग्रहण का सबसे ज्यादा असर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर देखने को मिलेगा। उस समय सूर्यग्रहण 94 फीसदी तक छुप जाएगा। सूर्यग्रहण बिल्कुल गले के हार (Ring Of Fire) के रूप में नजर आएगा।

खास बात ये है कि साल के सबसे बड़े दिन पर लगने वाला यह सूर्यग्रहण दिन में भी ऐसा लगेगा जैसे कि मानो रात हो गई है। उसी दौरान सूर्य के केंद्र का भाग पूरा काला हो जाएगा, जबकि किनारों पर चमक रहेगी। वैज्ञानिकों की मानें तो ये सूर्य ग्रहण का असर देश में सबसे पहले मुंबई और पुणे में 10.01 बजे से दिखना शुरू होगा। वहीं गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में इसका असर 10.03 बजे से दिखना शुरू होगा। वैज्ञानिकों का कहना है को जिस समय सूर्य ग्रहण लगेगा उस समय कोई भी इंसान सूर्य को ना देखे क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से निकलने वाली इनफ्रारेड और अल्ट्रावॉयलेट किरणें आंखों के रेटिना को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

वहीं इस सूर्य ग्रहण के लगने से देश भर के मंदिरों के कपाट बन्द कर दिए गए। बनारस के काशी घाट पर भी सूर्य ग्रहण का असर देखने को मिला। काशी घाट पर विरान सा देखने को मिला।

Tags

Related Articles

Back to top button