Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

जिले में नारी शक्ति योजना की हुई शुरुआत, सांसद वीके सिंह ने दिखाई हरी झंडी

खबर वाणी संवाददाता

ग़ाज़ियाबाद। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में नारी शक्ति योजना की शुरुवात करी है। जिसके तहत गाजियाबाद में भी मिशन शक्ति शुरू किया गया है। मिशन शक्ति के तहत नारियों की समस्या का निवारण किया जायेगा साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जायेगा।

जिला गाजियाबाद में मिशन नारी शक्ति की शुरुवात करी गई है। मिशन की नोडल अधिकारी सीडीओ अश्मिता लाल को बनाया गया है। जिनके नेतृत्व में गाजियाबाद के अंदर मिशन की रूपरेखा को सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा।

मिशन का मुख्य उदेश्य महिलाओं की समस्या का निवारण करना और उन्हें जागरूक करना है। गाजियाबाद में सांसद व परिवहन मंत्री ने झंडी दिखा कर शहर में घूमने वाली गाड़ियों का शुभ आरंभ किया है।

देखे वीडियो : क्या कहते है सांसद एवं परिवहन मंत्री वी के सिंह

मतलब साफ है कि देश भर बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये उत्तरप्रदेश कि योगी आदित्यनाथ सरकार पूरा प्रयास कर रही है। अब मिशन शक्ति की शुरुवात तो कर दी गयी है ।अब देखना है कि मिशन से उत्तरप्रदेश में हो रही घटनाओं पर कितना फर्क पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button