Breaking Newsउत्तरप्रदेश

चेयरमैंन अंजू अग्रवाल ने अपने तीन साल, बे मिसाल के उपलक्ष में कार्यक्रम किया आयोजित

सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर होंगे नगर में विकास कार्य, अंजू अग्रवाल चेयरमैन नगर पालिका

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद में नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने 3 साल के कार्यकाल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत मनाते हुए आज प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के समक्ष अपने कार्यों का बखान किया।

तो वही सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर आगे भी नगर में विकास कार्य कराये जाने की बात कही है हलाकि वे जिला प्रशासन पर जमकर बरसी है और उन्होंने जिला प्रशासन पर सहयोग नही करने का आरोप भी लगाया है।

दरअसल आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा शहर के भोपा रोड पर एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था जहां पत्रकार वार्ता में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने 3 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को सभी के सामने बताया।

उन्होंने अपने कार्यकाल के तीन वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा नगर में साफ-सफाई नाला- नालियों की तली झाड़ साफ – सफाई स्ट्रीट लाइट व शहर का गंदा पानी फिल्टर कर साफ कराए जाने आदि कराये जाने की बात कही।

यहां उन्होंने बताया कि पहले वे कांग्रेस द्वारा चुनी गई नेता थी जो अब भाजपाई हो गईं है इस लिहाज से सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर आगे भी जनपद में विकास कार्य होते रहेंगे उन्होंने कहा कि जनता और नगर पालिका परिषद् के सभी वार्ड मेंबरों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है और सभी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन मंजू अग्रवाल, पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ,पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल,प्रसिद्ध उद्योगपति राकेश अग्रवाल , मयंक बिंदल , अंकुर बिंदल चेयरमैन पति अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सहित नगर पालिका के कई सभासद गण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष द्वारा कराए गए विकास कार्यों से सम्बंधित कार्यों की पत्रिका का भी उद्घाटन किया गया।

अपने सम्बोधन में पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि उन्हें अपने नगर को ग्रीन सिटी बनाना है और वे जनता का आभार व्यक्त करती है कि उनके कार्यकाल के समय में नगर की जनता ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया है।

उन्होंने कहा की जल्द ही नगर में बड़े-बड़े विकास कार्य किए जाएंगे जिससे कि हम अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बना सकें।

Related Articles

Back to top button