Breaking Newsउत्तरप्रदेश

किसान एकता संघ ने किया जिला संगठन का विस्तार, संगठन से जुड़ने वाले लोगों को दिए नियुक्ति पत्र

किसान एकता संगठन किसानों के समर्थन के लिए जल्द करेगा दिल्ली के लिए कूच, तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने की की जाएगी मांग

खबर वाणी संवाददाता

हापुड़। धौलाना क्षेत्र के ग्राम पिपलैडा में किसान एकता संघ संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन का विस्तार करते हुए एक सभा का आयोजन किया।जिसमे किसान एकता संघ की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने किसानों पर थोपे गए तीन काले कृषि कानून बिल का विरोध करते हुए दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए किसानों से चर्चा की है।

इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष वंदना चौधरी ने संगठन का विस्तार करते हुए संगठन से जुड़े लोगो को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बताया कि समीम भाटी को मंडल उपाध्यक्ष मेरठ मंडल,युवा प्रकोष्ठ के पद पर अकरम भाटी जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद, हाजी आसिफ तहसील अध्यक्ष धौलाना, डॉक्टर मुशीद उपाध्यक्ष धौलाना, तहसील युवा राशिद भाटी तहसील सचिव युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।

इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए वंदना चौधरी ने तीनों काले कृषि कानूनों वापस लेने के लिए सरकार से मांग करने के लिए जल्द ही दिल्ली के लिए किसान एकता संघ के बैनर तले आंदोलन को मजबूती देने के लिए दिल्ली कूच करने की बात की कही। इस मौके पर बाली सिंह,रमेश कसाना ,पप्पू मोरना, सतीश कनारसी, बृजेश भाटी, कृष्ण नागर,सीमा खुटेल,किरण पोपली,सुभाष भाटी,कमल यादव ,जयवीर नागर,मनोज नागर,हाजी सलीम,मास्टर लियाकत,नौसाद नेता जी, नौसाद प्रधान,नसीम ठेकेदार, कामिल प्रधान,चौधरी अकरम,चौधरी असलम, मास्टर इकबाल,मौजी मस्तान, सोजीब, हारून,डॉ मुनशैद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Back to top button