Breaking Newsउत्तरप्रदेश

आस्था संस्था कावड़ियों के लिए लगायेगी कैम्प, 26 कन्याओं का करेगी सामूहिक विवाह

खबर वाणी संवाददाता

अलीगढ़। आस्था संस्था के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कैम्प लगाने का काम किया जाएगा, संस्था द्वारा कावड़ियों के सम्मान के लिए लगभग 24 वर्षों से ये काम किया जारहा है।

साथ ही कन्याओं के विवाह का भी आस्था संस्था के द्वारा ईन्तजाम किया गया है,दरअसल अलीगढ़ जिले की काफी प्राचीन संस्था के नाम से मशहूर होचुकी आस्था संस्था इनदिनों चर्चित नजर आरही है।

आस्था संस्था के अध्यक्ष हिमांशु गर्ग के द्वारा 24 वर्ष पहले किया गया प्रयास आज गरीब और असहायों के साथ आम जनता के लिए लाभदायक साबित होरहा है।

आस्था के द्वारा हरवर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के मौके पर कावड़ियों के लिए कैम्प लगाया जाएगा।

जिसमें कावड़ियों के खान पान की व्यवस्था के साथ उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं आस्था के द्वारा 26 कन्याओं का सामूहिक विवाह किया जाएगा,साथ ही मुख्यमंत्री योजना के अनतर्गत सभी जोड़ों कैब51 हजार रुपये दिये जायेंगे।

तो वहीं आस्था के अध्यक्ष हिमांशु गर्ग के द्वारा 50 हजार की कीमत के सामान प्रत्येक जोड़े को दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button