Breaking Newsउत्तरप्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का मुज़फ्फरनगर में दौरा

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज बी जे पी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का आगमन हुआ है सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष शहर के ऐ टू जेड कॉलोनी में स्थित केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे जहां कुछ देर रुकने व् केंद्रीय मंत्री को सांत्वना देने के बाद अपने लाव लश्कर के साथ प्रदेश अध्यक्ष सीधा जनपद के ऐतिहासिक गांव शोरम में पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा के स्वर्गीय सम्राट बालियान के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी जिसके बाद में गांव के अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के घर भी गए और श्रधांजलि अर्पित की।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर कुछ देर रुकने के बाद जनपद के ऐतिहासिक गांव शोरम में बी जे पी कार्यकर्ताओं के आवास भी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले, कोरोना काल में मरने वाले भाजपाइयों को श्रधांजलि दी।

यहां से इनका काफिला शहर के लिए रवाना हुआ और सीधा पहले नितीश मलिक के आवास पर पहुंचे जिसके बाद शहर के कच्ची सड़क पर स्व प्रवीण शर्मा जिला मंत्री भाजपा के आवास पर पहुंच और उनके परिजनों को मिल सांत्वना दे सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ यहाँ केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित नितिन मलिक, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक,खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल,अमित राठी मोरना आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Back to top button