Breaking Newsउत्तरप्रदेश

सर्वे करने गयी नगर निगम की टीम व महिला कर्मचारी से स्थानीय लोगो की बदसलूकी, अभद्रता

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा घरों का सर्वे करने के लिए एक जीआईएस टीम का गठन किया गया है, जिसके चलते आज नगर निगम की जीआईएस टीम द्वारा विजय नगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर इलाके में  जीआईएस टीम द्वारा घरों का सर्वे कराने के लिए आई थी।

सर्वे के लिए नगर निगम की जीआईएस टीम द्वारा गाजियाबाद के विजय नगर थाने के गौशाला चौकी क्षेत्र के कैलाश नगर इलाके में सर्वे किए गए, तो सर्वे के दौरान टीम ने स्थानीय निवासी से जीआईएस टीम ने कागज मांगे।

जिस पर गुस्साए स्थानीय निवासी ने सर्वे करने वाली टीम और टीम में मौजूद महिला कर्मचारी से बदतमीजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं सर्वे करने आई टीम को स्थानीय लोगो ने गालियां तक दी और सर्वे करने वाली टीम के आई कार्ड तक छीन लिये।

जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुला लिया गया था। नगर निगम की सर्वे टीम की महिला कर्मचारी द्वारा विजय नगर थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी गई है। अब देखना है कि विजयनगर पुलिस क्या कार्यवाही करती है।

Tags

Related Articles

Back to top button