जिले में आवारा गौवंशों के सुधरेंगे दिन बनेगी गौवंश सेंचुरी, लगभग 5 हजार गोवंशों के रख रखाव के लिए बनेंगे आश्रयस्थल
पुरकाजी विधान सभा की सरकारी जमीन पर बनेंगे गोवंशों के आश्रयस्थल : केंद्रीय मंत्री डॉ० संजीव बालियान

खबर वाणी भगत सिंह
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बहुत जल्द आवारा गोवंशों के दिन अब सुधरने वाले है उनके रख रखाव को एक बड़ी गौशाला का निर्माण जल्द ही पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहा है।
आज भूमि चयन और अन्य समस्याओं और उनके चयन के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव में पहुंचकर जमीन का निरीक्षण व् रूपरेखा तैयार की है।

बता दें पुरकाजी क्षेत्र में लगभग 800 बीघा भूमि पर बनने जा रहा है उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गो आश्रय स्थल! केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने पशुपालन विभाग की टीम और जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गौ आश्रय स्थल का यहाँ आज निरीक्षण किया है।

यहां पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डा0 सन्जीव बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर में सड़कों और खेतों में आवारा घूम रहे गोवंश एक बड़ी समस्या बने हुए थे, जल्द ही जनपद वासियों को इस समस्या से निजात मिल जायेगी पुरकाजी विधान सभा क्षेत्र में आवारा गोवंशों के आश्रय स्थल का जल्द ही निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

आवारा गोवंशो की इस समस्या से सिर्फ किसान ही नहीं आमजन भी परेशान हैं क्योंकि आमजन भी इन आवारा घूम रहे गोवंशो की टक्कर खाकर चोटिल हो रहे है। जिले की जनता और किसानो को आवारा गोवंशों से निजात दिलाने के लिए एक शानदार शुरुआत की गई है! लगभग 5000 गोवंश की कैपेसिटी का यह आश्रय स्थल बनाया जा रहा है जो बहुत जल्द तैयार हो जाएगा।




