ब्लॉक मोहम्मदी सभागार मे नारी संवाद एवं सम्मान समारोह की बैठक का आयोजन

खबर वाणी / संजय राठौर
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्रीय विधायक /दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति मे संपन्न हुई। बैठक मे समूह की सखियो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। महिला समूह की सखियो ने आत्मनिर्भर होने की बात कही।
सैकड़ों की संख्या मे महिलाओं ने बैठक में भाग लिया। समूह द्वारा निर्माण किए गए उत्पादो की जानकारी भी साझा की गयी। समूह द्वारा निर्मित उत्पादो की एक किट क्षेत्रीय विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह को भेट की गयी।
बैठक में ब्लाक प्रमुख महेन्द्र कुमार बाजपेई ने सभी समूह संचालको एवं समूह सखियो की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्याक्त किए। क्षेत्रीय विधायक /दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उधबोदन मे कहा कि समूह सखियो ने आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया है।
मोहम्मदी ब्लाँक के अधिकारी /कर्मचारियों ने बहुत ही परिश्रम किया है जिसका जीताजागता उदाहरण है समूह की सखियों द्वारा कार्य किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, ए डी ओ पंचायत गोविंद प्रसाद, एडीओ समाज कल्याण रामवीर सिंह, सौरभ सिंह, संजय कुमार सिंह, निर्मल सिंह, रमाकांत द्वि वेदी, एडीओ सहकारिता सहित सैकडो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया।