Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

भाजपा की विचारधारा से प्रभावित है जनता : आशु वर्मा

गुलमोहर एन्क्लेव में पूर्व मेयर आशु वर्मा ने चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद शुक्रवार को राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में नगर निगम के पूर्व मेयर आशु वर्मा ने भाजपा का सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। साथ ही उन्होंने सदस्यता गृहण करने वाले लोगों से अपने मित्रों व आसपड़ोस के लोगों को भी भाजपा की विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

पूर्व मेयर आशु वर्मा ने कहा कि हम सभी को अपने घरों के आसपास यह सदस्यता अभियान सघनता से चलाना होगा जिससे भाजपा का परिवार बढ़ सके। लोगो को भाजपा की सदस्यता के लिए प्रेरित करना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक ऐसी पार्टी बनकर उभरी है जिसने देश को विश्वपटल पर एक अलग पहचान दिलाई है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे हुए हैं।

इस सदस्यता अभियान में वार्ड 22 के पार्षद विनील दत्त ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर आरडब्लूए के अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने कहा कि भाजपा देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रही है। भाजपा की विचारधारा से देश की जनता बहुत प्रभावित है इसीलिए लोग स्वयं भी भाजपा से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।

सदस्यता अभियान में आरडब्लूए के अध्यक्ष मनवीर चौधरी, पार्षद विनिल दत्त, श्रवण कुमार, जी.सी गर्ग, सुरेंद्र सिंह राजपूत, डी सी जैन, रविंद्र रिहानी, श्यामलाल शर्मा, दीपक अग्रवाल, विनोद गुप्ता, गौरव बंसल आदि सहित सैकड़ों गुलमोहरवासी भी मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button