जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचे शिवसेना प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह, किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की कही बात
किसानों के साथ मुजफ्फरनगर में हुआ किसानों के समर्थन में तूफानी दौरा बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने किया जोर दार स्वागत

खबर वाणी भगत सिंह
मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज शिव सेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह पहुंचे जहां उनका पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तो वहीं प्रदेश प्रमुख के विचार सुने, और प्रदेश प्रमुख ने किसानो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ चलने की कही बात है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर मु0 नगर के थाना नई मंडी अंतर्गत जानसठ रोड पर स्थित शिव सेना कार्यालय पर शिव सेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह पहुंचे। यहाँ शिव सेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में कई शिव सेना पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ प्रदेश प्रमुख का स्वागत व् अभिनंदन किया। यहां पहुंचे प्रदेश प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा की 5 किसानों के पैरों को धोकर चरनामृत भिजवाएंगे मु0 नगर के सांसद संजीव बालियान को ताकि वे उस चरणामृत को माथे पर लगाकर संसद में जाएँ और किसानो की आवाज उठायें।
बैठक की अध्यक्षता राज्य उप- प्रमुख प्रमोद अग्रवाल व संचालन जिला सचिव रूप राम कश्यप ने किया।यहाँ शिवसेना प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में हम चाहते हैं कि अधिकतर क्षेत्र से सभी चुनाव शिवसेना ही लडे और शिव सेना प्रतियाशी ही जीते।
कार्यक्रम के उपरांत सभी शहर के ह्रदय स्थल शिव चौक पहुंचे जहां प्रदेश प्रमुख ने शिव मूर्ति पर पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण किया और भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात प्रदेश प्रमुख पूर्व शिव सेना जिलाध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने ललित मोहन शर्मा के युवा पुत्र की असमय मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट की और अपने गन्तव्य की और निकल गए।
आज शिव सेना के कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह, धर्मेंद्र तोमर, महेश आहूजा, श्रीपाल राणा, अवधेश शर्मा, राजकुमार, शिवसेना मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, जिला मीडिया प्रभारी सोनू कुमार वर्मा, राज्य उप-प्रमुख प्रमोद अग्रवाल,
नवीन कश्यप, लोकेश वत्स, नगर प्रमुख ठाकुर संदीप कुमार, नगर मीडिया प्रभारी राधेश्याम कश्यप,
मोंटी अरोरा, शुभम गर्ग, राहुल कांबोज, पप्पू मेंबर, शुभम वाल्मीकि, जिला प्रमुख भारतीय विद्यार्थी सेना विशाल त्यागी, अर्जुन चौधरी, संजय सिंह, सेलू कश्यप, सोनू सरदार, रूपराम कशयप, रवि राय, डॉ कपिल व विनोद वत्स, राजीव गर्ग सूरज सेठी, अनिल कलसानियां, गौरव सिंह आजाद, विशाल नवीन कश्यप, विजय मास्टर आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।