Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद
पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत पर भाजपाइयों ने जताई खुशी
खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की शानदार जीत होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भाजपाइयों के साथ भारत माता की जय नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारों के साथ अपनी खुशी जताई।
संजीव शर्मा ने त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत के चुनाव परिणाम को 2024 का शुभ आगाज बताते हुए एक संकेतक के रुप में बताया।
देश की जनता सभी राजनीतिक दलों को उनकी स्थिति का स्पष्ट आईना दिखा रही है। इस दौरान खुशी जताते हुए सैकड़ों भाजपाई शामिल रहे।