रंग ला रही है रितु त्यागी की मेहनत,जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। निश्चित तौर पर किसी रख सत्तारूढ़ पार्टी में कोई भी पद पाना बेहद मुश्किल कार्य होता है क्योंकि जब कोई पार्टी सत्ता में होती है तो उस पार्टी के चाहने वाले भी बेहद ज्यादा संख्या में होते हैं। प्रत्येक पार्टी में कार्यकर्ता मेहनत भी यही सोचकर करते हैं कि जब हमारी पार्टी सरकार सरकार बनाएगी सब उन्हें इस मेहनत का फल मिलेगा। कुछ इस तरह का नजारा भाजपा में देखने को मिल रहा है। जहां महानगर और जिलाध्यक्ष के बाद अब महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए भागदौड़ शुरू हो चुकी है। वैसे तो अध्यक्ष पद की दौड़ में काफी लोग शामिल हैं लेकिन इस कड़ी में सबसे हैरान कर देने वाला नाम है महिला नेत्री रितु त्यागी का। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर बहुत कम समय में ही एक मजबूत छवि बनाई है। गत लोकसभा चुनाव में जिस तरह से रितु त्यागी ने त्यागी समाज के बीच जाकर जनरल वीके सिंह का झंडा बुलंद किया उसके चलते उन्हें काफी प्रशंसा और सराहना मिली। अब कहा जा रहा है कि पार्टी जल्द ही उन्हें महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी पहुंच सकती है। जातीय समीकरण की बात की जाए तो गत दो बार से अध्यक्ष पद पर ब्राह्मण समुदाय का कब्ज़ा रहा है। जिसके चलते इस बार संगठन त्यागी समाज को जिम्मेदारी दे सकता है।इस बारे में रितु त्यागी का कहना है कि संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा मेहनत और पूरी लगन से निर्वाहन किया जाएगा। वे कभी किसी पद के लिए काम नहीं करती हैं उन्हें पूरी संतुष्टि है कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और देश निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग दे रही हैं।