Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

गाज़ियाबाद : प्रदेश अध्यक्ष ने सुनी पीएम मोदी के “मन की बात”

खबर वाणी संवाददाता 

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 110 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने गांव, शहर, मोहल्लों में समूह के साथ सुनकर मन की बात से जुडे़ विषयों पर चर्चा की। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने साइट 4, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया के कार्यालय (बूथ क्रमांक 289) पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना।

सर्वविदित है कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को सुनते है।‘मन की बात’ के 110वें संस्करण से आज पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल तथा बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जुडकर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया़। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश में एक लाख से अधिक बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सम्मिलित हुए।

उन्होंने बताया मन की बात कार्यक्रम देश की मन की बात पीएम के साथ का सजीव और अनोखा उदाहरण है। जो अबसे पहले कभी नहीं हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, मन की बात संयोजक संजीव झा, मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, बीएल गौतम, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, अशोक पाण्डे, मनोज गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button