Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

चैंकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा 85 किलो गांजा, गांजा तस्कर गिरफ्तार, एक साथी फरार

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। जनपद में पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना विजय नगर पुलिस ने सवेरी पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से वेंटो कार में 85 किलो गांजा बरामद किया है।

गाजियाबाद के विजय नगर पुलिस ने संजय कुमार के पास से 85 किलो गांजा बरामद किया है। वही संजय का साथी संतोष मौके से फरार हो गया है।

पुलिस ने बताया कि संजय बिहार के दरभंगा का निवासी है और अपने साथी संतोष के साथ ओडिशा से गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई किया करता है। संजय पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।

एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया विजयनगर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, गांजा तस्कर संजय के साथी संतोष फरार हैै फरार आरोपी की विजयनगर पुलिस तलाश कर रही है और साथ ही जानकारी निकाल रही है की यह लोग किसके माध्यम से सामान लाते थे। पुलिस ये भी पता कर रही है कि तस्कर एनसीआर में कहां और किसको गांजे की सप्लाई किया करते थे और कौन लोग इनकी गैंग में शामिल है।

Tags

Related Articles

Back to top button