उत्तरप्रदेश

सपा के धरने को सफल बनाने के लिये पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया गांवो का दौरा

खबर वाणी संवाददाता :- सदर सैफी

पीलीभीत।। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर आगामी एक अक्टूबर के धरने को सफल बनाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा करके कार्यकर्ताओं से अपील की। इस मौके पर निवर्तमान सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह ने रणनीति तैयार कर जिम्मेदारी सौंपी है।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री/ समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद जी बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश में बढी महंगाई, बढी हुई बिजली की दरें, यातायात के जुर्मानें में बेहताशा वृद्धि, किसानों के खाद बीज की किल्लत, अपराधों में वृद्धि सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर पहली अक्तूबर को सभी तहसीलों पर दस बजे से धरना होगा। बैठक में शांतिपूर्ण धरने की रणनीति बनाई गई। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का सबका विश्वास, सबका साथ का नारा खोखला साबित हो गया है भाजपा सरकार केवल राजनैतिक एजेण्डा साधने और स्वयं के विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त है। इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर एक अक्टूबर 2019 को दिन मंगलवार को दस बजे से दो बजे तक सभी तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना दिया जाएगा।
निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अमरिया तहसील पर पहली अक्तूबर को दस बजे होने वाले इस धरने के मुख्य अतिथि हाजी रियाज अहमद साहब रहेंगे।इसलिए धरने को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाने को कहा। बैठक में निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी, रूप राम कश्यप, पलविंदर सिंह संधू, इरशाद मियाँ, बलजीत सिंह, अख्तर खां, हरविन्द्र सिंह, निरंजन कुमार गंगवार, बलकार सिंह, सिद्दीक अहमद, वली अहमद खां,गुरदीप सिंह मल्लू, छोटे शाह आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button