गाजियाबाद

भाजपाइयों ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका

खबर वाणी सचिन विशोरिया

गाजियाबाद। लोनी भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि पंडित ललित शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ संगम विहार इंदिरापुरी नाला रोड पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विवादित बयान पर नाराजगी जताते हुए पुतला फूंका। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि एक व्यक्ति ने देश की राजधानी दिल्ली को अपनी जागीर समझ ली है। जो व्यक्ति खुद दूसरे राज्य जाकर इलाज करवाता है, दूसरे राज्यों में जाकर चुनाव लड़ता है और दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाने पर अन्य राज्यों के लोगों के प्रति द्वेषपूर्ण भावना रखता है। अरविंद केजरीवाल को समझना चाहिए कि यह देश संविधान से चलता है और भारत एक संघीय देश है। देश के किसी भी हिस्से के नागरिक को कहीं भी बसने-व्यापार करने अपना इलाज करवाने का मौलिक अधिकार है। यह देश किसी आम आदमी पार्टी के कानून से नहीं चलेगा। दिल्ली को संवारने में यूपी और बिहारवासियोब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों के लोगों का दिल्ली के अस्पतालों में इलाज बेन कर दिया था जिसकी लड़ाई माननीय लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी ने लड़ी थी और केजरीवाल जी को कोर्ट से मुंह की खानी पड़ी थी। हमारी मांग है कि केजरीवाल स्वंय बिहारवासियों को माध्यम बनाकर अन्य राज्यों के लोगों पर भी की गई टिप्पणी के लिए अपने ओछे बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे वरना हम इसका आगे भी विरोध करेंगे। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखंड भारत का सपना साकार करने की ओर अग्रसर हैं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल जो देश का विभाजन करना चाहते हैं उस मानसिकता से ही वह राजनीति कर रहे हैं हमारी इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मांग है कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करा जाए ताकि भविष्य में भी कोई देश मैं फूट डालने वाले बयान बाजी करने से पहले लाख बार सोचे और अगर अरविंद केजरीवाल में जरा सी भी शर्म बाकी है तो वह तुरंत अपने पद से इस्तीफा देकर सर्वजनिक रूप से समस्त भारतवर्ष के नागरिकों से माफी मांगे

Related Articles

Back to top button