ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तो बाइक सवार बदमाशों ने हत्यारों के बल पर टोल कर्मी से लूटे एक लाख रुपए,
गाजियाबाद पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा कर्मी से बदमाशों ने की लूट

खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर देर रात बदमाशों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों से लूटपाट कर लाखों रुपए से भरा बैग छीन लिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने विरोध किया तो बदमाशो ने कर्मचारी को गोली मार दी कर्मचारी के कंधे में गोली लगने से कर्मचारी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है घटना उस वक्त हुई जब एक कर्मचारी टोल बूथ से कैश लेकर के दूसरे टोल बूथ पर बने ऑफिस की तरफ जा रहा था। तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उसके बाद हत्यारों के बल पर लूट की लेकिन इस लूट का विरोध करते हुए कर्मचारी ने भागने की कोशिश की तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और रुपयों से भरा हुआ बैग लूटकर फरार हो गए। टोल कर्मचारियों के मुताबिक बैग में करीब एक लाख के लगभग थे कैश था जिसको जमा करने के लिए टोल पर बने ऑफिस की तरफ जा रहा था।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही तेज कर दी है।वहीं दूसरी तरफ टोल प्लाजा के पास हुई इस घटना से पुलिस की कार्यशैली और उसकी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।जहा एक तरफ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों फिदायीन हमले को लेकर हाई अलर्ट है उसके बाद गाजियाबाद पुलिस चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा कर रही है लेकिन ग़ाज़ियाबाद पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था हकीकत की पोल खुल गई जब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे दुहाई पर बने टोल प्लाजा के पास ही टोल कर्मी को हथियारों के बल पर लूट लिया गया फिलहाल तमाम सुरक्षाकर्मी और टोल पर लगे कर्मचारी में दहशत का माहौल बना हुआ है और टोल कर्मी पूरी तरह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है।

टोल प्लाजा मैनेजर दुहाई,कैलाश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बीती रात करीब 12:15 बजे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक टोल कर्मी को गोली मारकर करीब एक लाख का कैश लूटकर फरार हो गए, टोल कर्मी के साथ हुई इस घटना से लगभग टोल प्लाजा के सभी कर्मचारियों में डर बना हुआ है वही सभी टोल कर्मचारी अपने आप को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं