Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

केन्द्र व प्रदेश सरकार के गुणगान के साथ, भाजपाईयों ने गांव चलो बूथ चलो अभियान को दी गति

खबर वाणी संवाददाता 

गाज़ियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रवासियों की ओर से गांव चलो अभियान के तहत शहर एव गांवों में बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में पूर्व महापौर आशु वर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मंत्री बीएल गौतम महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी आदि ने प्रवासी के रूप में बूथों पर गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया।

बूथ अध्यक्ष और बूथ टोली को साथ में लेकर भ्रमण किया। मौके पर बैठक के माध्यम से बूथ सशक्तिकरण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों और बूथ वासियों को दी।

इस अवसर पर गांव रईस पुर के प्रवास पर पूर्व महापौर आशु वर्मा ने केंद्र सरकार के द्वारा गरीबों, मजदूरों, कामगारों,युवाओं एवं महिलाओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

गांव असालत पुर के बूथ संख्या 86 पर प्रवास के दौरान महामंत्री पप्पू पहलवान ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के कंधो पर ही संगठन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button