गाजियाबाद

महिला से कुंडल लूट कर भाग रहे,बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

खबर वाणी संवाददाता

ग़ाज़ियाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने आज मोहन नगर के पास महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे,लूट में इस्तेमाल होने वाली बाइक, व लुटे हुए दो सोने के कुंडल, एक सोने की चेन और एक सोने का लॉकेट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार,दोनों बदमाशो ने आज सुबह सिहानी गेट थाना क्षेत्र में भी चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था।

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों के बारे में जानकारी देते।सिटी मनीष मिश्रा

एसपी सिटी मनीष मिश्रा ने बताया, आज दोपहर करीब लगभग 3 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी।दो बाइक सवार बदमाश तुलसी निकेतन इलाके से महिला के कुंडल लूट कर भाग रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को एक्टिव किया गया। करीब शाम 4 बजे मोहन नगर चौराहे पर दो संदिग्ध बाइक सवारों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। मगर,बाइक सवार बदमाशो ने पुलिस को देखकर बाइक लेकर तेजी से फरार हो गए। पुलिस टीम ने मोहन नगर से वसुंधरा जाने वाले मार्ग पर मोहन मैकेंस के पास दोनो बाइक सवार बदमाशों को घेर लिया। बदमाशो ने खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली मार कर उन्हें लँगड़ा कर दिया और दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान आमिर और वसीम दोनो बदमाश लोनी के रहने वाले है। इनके कब्जे से पुलिस ने लूट में इस्तेमाल होने वाली बाइक, 2 तमंचे,5 जिंदा कारतूस, 2 कुंडल, एक चेन ,एक लॉकेट बरामद किया है। एसपी सिटी ने बताया दोनों गिरफ्तार बदमाश 25-25 हजार रुपये के इनामी है। दोनों पर लूट और हत्या से संबंधित करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। दोनों बदमाशो ने आज ही सिहानी गेट थाना क्षेत्र में भी एक चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाशों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा दोनो बदमाशो का इलाज चल रहा है इलाज के बाद दोनों को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button