Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

गाजियाबाद में कई जगहों पर सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

कार्यक्रम के 109 वें संस्करण को गाजियाबाद में कई जगहों पर सुनी गई

खबर वाणी संवाददाता 

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 109 वें संस्करण को गाजियाबाद में कई जगहों पर सुनी गई। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने मन की बात को मंडलों के बूथों पर सुना। इसी कड़ी में राजनगर मंडल के वार्ड के 342 बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

संगठन की ओर से कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के उपरांत राजा वर्मा ने कहा कि देश के पीएम ने देश के सशक्तिकरण और राष्ट्रवाद को पर्याय बनाते हुए नारी सशक्तिकरण और पदम श्री सम्मान का उदाहरण देश को प्रस्तुत किया है।

इन सब चीजों से हमें और देश वासियों को प्रेरणा मिलती है और हमें देश के नेतृत्व पर गर्व होता है।

मन की बात कार्यक्रम में संजीव गुप्ता, पार्षद प्रवीण चौधरी, प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष ओम दत्त कौशिक, कार्यक्रम संयोजक मनोज गिरि, विरेंद्र सारस्वत, ओम प्रकाश भोला, असीम कटारिया, उर्मिल, मोनिया चौधरी, विजय कोरी, अनिल गुप्ता, सिमरन रंधावा, राकेश चावला, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button