गाजियाबाद

22 अक्टूबर से लापता हुई 11 वर्षीय सानिया का नहीं लगा कोई सुराग, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठानान छितरा बस्ती से 22 अक्टूबर को अचानक एक आठवी कक्षा कि छात्रा सानिया पुत्री शाहनवाज गायब हो गई। किशोरी के परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पता किया और लगभग सभी जगह ढूंढने का प्रयास किया मगर किशोरी का कोई पता नहीं चला परिजनों ने थाना मुरादनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार शाहनवाज मुरादनगर के मोहल्ला पठानान छितरा बस्ती में अपने परिवार के साथ रहते हैं शाहनवाज चार बेटी दो बेटे है जिसमें सानिया 11 वर्ष दूसरे नंबर की बेटी है परिवार वालों को आशंका है कि कहीं उनकी बेटी के साथ अनहोनी ना हो जाए। मुरादनगर पुलिस भी लापता 11 वर्षीय पुलिस भी ढूंढने में लगी है। अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

सम्पर्क सूत्र–9818436363 फरमान मलिक

Related Articles

Back to top button