लगातार तीसरी बार कसम खाकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की रामलीला मैदान में शपथ ली
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल को दिल्ली के लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ दिलाई

खबर वाणी संवाददाता
नई दिल्ली। 8 फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। दिल्ली में लगातार तीसरी बार दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में आज अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में शपथ ली दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है जिसमें 2013 में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। दूसरी बार 2015 मैं आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक सीट जीतकर दिल्ली में दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। तीसरी बार 11 फरवरी को दिल्ली की जनता ने फिर से एक बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है जहां आज रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री शपथ ली है।

दिल्ली में 8 फरवरी को हुआ चुनाव बड़ा ही दिलचस्प था पूरे देश विदेश की नजरें दिल्ली के चुनाव पर अटकी थी जहां केंद्र सरकार भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए अपने सभी सांसदों से लेकर मंत्रिमंडल तक चुनाव प्रचार में उतार दिए मगर दिल्ली में भाजपा सरकार नहीं बना पाई।

भाजपा ने 8 सीटो पर जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी की 62 सीट आई जिसमे अरविंद केजरीवाल दिल्ली तीसरी बार मुख्यमंत्री बने है। शपथ ग्रहण के भव्य समारोह में दिल्ली के अनेक गणमान्य शख्सियतों के साथ-साथ भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता और आम जनता भी मौजूद रही आपके भगवत मान बीजेपी विधायक सुरेंद्र गुप्ता और अन्य नेता समारोह में शामिल हुए।

केजरीवाल के बाद दूसरे नंबर पर मनीष सिसोदिया पटपड़गंज स्वीट से आप विधायक ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। तो वही तीसरे नंबर पर सत्येंद्र जैन ने कैबिनेट में मंत्री पद गोपनीयता की शपथ ली सत्येंद्र जैन पिछली सरकार में कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी की दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनी है।

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए 3 दिन से बड़ी जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही थी। जिसके चलते रामलीला मैदान में आज शपथ ग्रहण समारोह में आप कार्यकर्ता नायक फिल्म का एक पोस्टर लेकर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे जिसमें केजरीवाल की तुलना अनिल कपूर की फिल्म नायक से की गई पोस्टर पर लिखा था नायक 2 इज बैक अगेन

जाने किस तरह से हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम
सुबह 11.50 बजे केजरीवाल और मंत्री रामलीला मैदान पहुंचे
सुबह 11.55 बजे एलजी रामलीला मैदान पहुंचे
दोपहर 12 बजे शपथ से पहले शुरू किया गया, राष्ट्रीय गान
दोपहर 12.07 शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह
दोपहर 12.15 बजे एलजी ने केजरीवाल को सीएम पद की शपथ दिलाई।
दोपहर 12.18 बजे मंत्री एक एक कर शपथ ली
दोपहर 12.35 बजे हुआ राष्ट्रीय गान




