उत्तरप्रदेश

चण्डीगढ़ से गोरखपुर जा रहे भूखे प्यासे 16 दिहाड़ी मजदूरो को शहर वासियो ने कराया भोजन

सभी मजदूरों का ऐडीएम अमित सिंह द्वारा रोडवेज बस भेजने का किया गया, इंतजाम

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ़्फ़रनगर। कोरोना वायरस के चलते हरियाणा के चण्डीगढ़ से लौट रहे गोरखपुर निवासी 16 दिहाड़ी मजदुर जब जनपद मु0 नगर पहुंचे तो यहां एक साथ 16 लोगों को देखकर शहर वासियों ने उनकी मदद के लिए अपने हाथ बढ़ा दिए और मानवता जाग्रत करते हुए उन्हें भोजन भी कराया गया। तो वहीं जिला प्रशासन भी इससे पीछे नही रहा और ऐ डी एम प्रशासन अमित सिंह ने भी सभी दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए रोडवेज बस का इंतेजाम कर उन्हें आगे भेजने की बात कही है।P

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली बस स्टेंट चौकी पर अचानक 16 लोगों के एक साथ पहुँचने पर वहां तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया आनन फानन में मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन को भी दी गई। जिस पर सूचना मिलते ही थाना शहर कोतवाली पुलिस एंव ऐ डी एम अमित सिंह डॉक्टरों की टीम लेकर मोके पर पहुंचे और सभी की स्कैनिग कराई जिसके बाद क्षेत्रीय सभासद एंव शहर वासियों की मदद से सभी को भोजन कराया।

यहां पहुंचे ऐडीएम अमित सिंह ने बताया की गोरखपुर निवासी कुछ दिहाड़ी मजदुर हरियाणा के चण्डीगढ़ से गोरखपुर के लिए जा रहे थे। और रास्ते में यहां मु नगर पहुंचे जिनकी सूचना पर सभी की थर्मो स्कैनिग कराई गई है। और उन्हें भोजन कराया जा रहा है बाद में उन्हें रोडवेज की मदद से पहले गाजियाबाद व् बाद में गोरखपुर के लिए भेजा जायेगा। तो वही दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिलाने वाले स्थानीय सभासद प्रवीण पीटर ने बताया की यहां शहर की शामली बस स्टेंड चौकी पर हरियाणा के चण्डीगढ़ से गोरखपुर निवासी 16 मजदुर पहुंचे है जिनकी हम लोगों ने भोजन कराकर मदद की है।

Related Articles

Back to top button