Breaking News

पुरानी रंजिश में दिन छिपते ही चली गोली, कई लोग हुए गोली बारी में घायल

सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स सभी घायलों को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती जहां से सभी को किया गया मेरठ रैफर

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी अन्तर्गत गांव अमीर नगर में पुरानी रंजिश के चलते हुई जबरदस्त मार पीट और चली गोली बारी जबरदस्त मार पीट और गोली बारी में दोनों ही पक्षों से 2 – 2 व्यक्ति हुए घायल गोली बारी और मार पीट की घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी आस पास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी 112 डायल को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस में भी मचा हड़कंप आनन फानन में थानाध्यक्ष भारी फोर्स लेकर पहुंचे मोके पर जहां से सभी को इलाज के लिए कराया जिला अस्पताल में भर्ती,जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए मेरठ के लियेे रैफर कर दिया।

बताया जा रहा है की दोनों ही पक्षों से दो- दो लोग हुए है। घायल जिनमे एक पक्ष से आशु पुत्र अशोक, मयंक पुत्र प्रदीप जिनमे एक के पैर व् दूसरे के छाती में गोली लगना बताया जा रहा है।तो वहीं दूसरे पक्ष के घायलों में मनोज व् नितिन पुत्र ब्रजपाल बताये जा रहे हैं।उधर घटना की सूचना मिलते ही मोके व् जिला अस्पताल में पुलिस के आलाधिकारी भी मामले की जानकारी हासिल करने पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button