Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

भूमाफियाओं के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, 4 करोड़ 20 लाख की संपत्ति मुक्त

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद : नगर निगम की सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालो पर शुक्रवार को नगर निगम ने कानूनी प्रहार कर मुंह तोड़ जवाब दिया है। नगर निगम ने शुक्रवार को जिले के भूमाफियाओं से 4 करोड़ 20 लाख रुपए की सरकार संपत्ति मुक्त कराई है।

बता दें कि पिछले लंबे समय से मोहन नगर जोन इलाके स्थित अर्थला हिंडन विहार कॉलोनी में भू माफियाओं ने निगम की 4 करोड़ 20 लाख की संपति पर कब्जा कर लिया था। उसपर अवैध तरीके से निर्माण करा रहे थे। जब इस बात की सूचना नगर निगम को लगी तो नगर निगम ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए माफियाओं के विरुद्ध एक टीम गठित की।

जिसके बाद टीम ने शुक्रवार को अर्थला हिंडन विहार कॉलोनी में भू माफियाओं खिलाफ मोर्चा खोल दिया । जिसमे अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे ने ना सिर्फ भूमाफियाओं से कब्जा को हुई सरकारी जमीन मुक्त कराई बल्कि इन भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिया है।

आपको बता दें अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे की टीम ने अर्थला गांव स्थित हिंडन विहार में खसरा नंबर 1398 एवं 1359 नगर निगम की 200 वर्गमीटर भूमि पर अवैध रूप से बनी 8 दीवार और एक पक्के निर्माण को ध्वस्त करवाया। वहीं नगर निगम वर्तमान में इस जमीन की कीमत लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपए की बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button