Breaking Newsउत्तरप्रदेशनोएडा

UP : नोएडा पुलिस की धाय-धाय, एनकाउंटर के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार

अरुण प्रताप सिंह

नोएडा : शनिवार (आज) भोर होते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक तरफ से बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो दूसरी तरफ से पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशों पर गोली चलाई। पुलिस की फायरिंग कार्यवाही के दौरान गोली बदमाशों के पैरों में जा लगी। जिसके बाद थाना सेक्टर 20 पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल शनिवार (आज) भोर होते ही थाना सेक्टर 20 पुलिस को सूचना मिली थी। नोएडा सेक्टर 15 स्थित नाले के पास दो बदमाश मौजूद है। जिसके बाद थाना सेक्टर 20 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को अपने करीब आता देख दोनों बदमाश डर कर भागने लगे। बदमाशों को मौके से भागता देख थाना सेक्टर 20 पुलिस भी बदमाशों के पीछे भागने लगी। वहीं दोनों बदमाशों ने खुद को पुलिस की गिरफ्त में होता देखकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशों पर गोली चलाई। उसी दरमियान पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैरों में जा लगी और दोनों बदमाश मौके पर ही ढेर हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों बदमाशों पर 15 से भी अधिक लूटपाट समेत आईपीसी की कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। बीते 24 जून को इन दोनों बदमाशों ने नोएडा के सेक्टर 9 स्थित एक निजी कंपनी में चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।

जिसके बाद से पुलिस को इन दोनों बदमाशों की तलाश थी। फिलहाल शनिवार तड़के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान प्रमोद उर्फ राजू व आकाश उर्फ दाढ़ी के रूप की हैं। मौके से पुलिस को दोनों बदमाशों के पास से 1 देशी तमंचा, 1 लाइसेंसी बंदूक, 315 बोर मय खोखा कारतूस, 12 बोर खोखा कारतूस, 24 जिंदा कारतूस और 1 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button